25 दिसंबर 2018 · चौथा वर्ष
बी.डी.बी.आर.ए. मौजपुर, खुर्जा, बुलंदशहर की टीम द्वारा आम्रपाली के जीवन पर नाट्य मंचन।
कलाकार: उर्मिला बौद्ध, हेमंत बौद्ध, पायल बौद्ध, निशा बौद्ध, आंचल, अमित, अभिषेक, नेहा
बबलू हलवाई की टीम — आलू-टमाटर सब्जी व गरमा-गरम पूड़ियाँ; सुबह 9:00 से शाम तक। सूरजपाल एडवोकेट जी 1 महीने पूर्णकालिक प्रचारक। सदस्यता + जन-सहयोग; अनुमानित बजट ₹10 लाख।
कठोर अनुशासन। 100 से अधिक वॉलिंटियर; 30 को वॉकी-टॉकी। ₹200 कलेक्शन बुक से सैकड़ों गाँव से बसें; महिलाओं-बच्चों की भागीदारी लगभग 60%। पंचशील झंडे व पटके वितरित।
25 दिसंबर 2018 का चतुर्थ बौद्ध महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। स्थान अल्फा-टू कमर्शियल बेल्ट पर स्थानांतरित हुआ और टोल-मुक्त व्यवस्था जैसी नई सुविधा जोड़ी गई।