HomeProgrammesBauddh Mahotsav2016
← Year list Aayojak Mandal 2016 Journey
भाग-2 · अध्याय-2

वर्ष 2016 — बहुजन स्वाभिमान दिवस

दूसरा वर्ष · 25 दिसंबर 2016

क्लब भूमि, बीटा-2, ग्रेटर नोएडा · भीम ज्ञान चर्चा संघ

आयोजन की मूल जानकारी

आयोजन का नाम
बहुजन स्वाभिमान दिवस — 25 दिसंबर 2016
स्थान
क्लब भूमि, बीटा-2, थाने के पास, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर
आयोजन समिति
भीम ज्ञान चर्चा संघ, गौतम बुद्ध नगर
अध्यक्षता
श्रद्धेय नरेश गौतम जी (नयावास, सेक्टर-15, नोएडा)
धम्म देशना
परम पूज्य भंते डॉ. नागभूषण जी
भिक्खु संघ
लगभग 20–22 पूज्य भिक्खु गण
जन-उपस्थिति
लगभग 15,000 से अधिक लोग
सदस्यता शुल्क
कोई निर्धारित नहीं — पूर्णतः जन-सहयोग से
विशेष: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बौद्ध विद्या का अध्ययन कर रहे बर्मा, ताइवान आदि देशों के पाँच बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। इनकी उपस्थिति से आयोजन वैश्विक स्वरूप का बन गया।

मंच संचालन

पदाधिकारी गण

अध्यक्ष
नरेश गौतम जी
उपाध्यक्ष
संघमित्रा गौतम जी
महासचिव
सुशील प्रेमी जी
कोषाध्यक्ष
डालचंद गौतम जी
संरक्षक
रमेश गौतम जी

आयोजक मंडल के सदस्य

1. डॉ. डी. वी. सेहरा बौद्ध — वसुंधरा, गाजियाबाद
2. रमेश गौतम — मालीवाडा, गाजियाबाद
3. सूरजपाल राक्षस, एडवोकेट — सर्फाबाद, नोएडा
4. विनोद बौद्ध — दयानतपुर, जेवर
5. संघमित्रा गौतम — पी-3, ग्रेटर नोएडा
6. नरेश गौतम — नयावास, सेक्टर-15, नोएडा
7. चंद्रप्रभा बौद्ध — ग्राम कनेरसा
8. अशोक कुमार — ग्राम खानपुर
9. तेजपाल शांत — जेवर
10. ताराचंद मास्टर — थापखेड़ा
11. डालचंद गौतम जी — दयानतपुर, जेवर
12. योगेश चित्रसेन जी — चिंगरावली, बुलंदशहर
13. सुशील प्रेमी जी — सूरजपुर
14. बदनसिंह बौद्ध — सेक्टर-71, नोएडा
15. डॉक्टर राधेश्याम — गुलिस्तानपुर
16. संदीप बौद्ध — हापुड़

मुख्य अतिथि एवं वक्ता गण

  1. बौद्धाचार्य शांति स्वरूप बौद्ध जी — चेयरमैन, सम्यक प्रकाशन, नई दिल्ली
  2. डॉ. विवेक कुमार जी — प्रोफेसर
  3. डॉक्टर बी.पी. अशोक जी — आईपीएस अधिकारी
  4. सुजाता अंभोरे जी — नागपुर, महाराष्ट्र

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विशेष प्रस्तुति

नारे एवं स्लोगन

बुद्ध धम्म की क्या पहचान? मानव-मानव एक समान! गर्व से कहो, हम बौद्ध हैं!

भोजन व्यवस्था

2015 से सबक लेते हुए इस वर्ष स्वयं की किचन व्यवस्था की गई। बबलू हलवाई की टीम को कैटरिंग दी गई — आलू-टमाटर की सब्जी और गरमा-गरम पूड़ियाँ। भोजन सुबह 9:00 बजे से शाम तक चला। सबने प्रशंसा की।

सुधार: 2015 की असुविधा के बाद इस वर्ष भोजन व्यवस्था उत्तम रही।

प्रचार-प्रसार

सूरजपाल एडवोकेट जी को पुनः 2 महीने के लिए पूर्णकालिक प्रचारक नियुक्त किया गया। विनोद बौद्ध, योगेश चित्रसेन, डालचंद गौतम, सुशील प्रेमी, के.पी. सिंह व संघमित्रा गौतम जी का विशेष योगदान।

वित्त व्यवस्था एवं बजट

पूर्णतः चंदा से। कलेक्शन बुक छपवाई गई। अनुमानित बजट लगभग ₹6 लाख। आयोजन सफल रहा, पर समिति को वित्तीय कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।

जन-उपस्थिति

पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगभग 15,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

यह मात्र प्रोग्राम नहीं, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव था। लोग उमंग और उत्साह के साथ अपनी भावनाएँ व्यक्त कर रहे थे।

टेंट एवं पंडाल व्यवस्था

अमृता टेंट एंड डेकोरेशन — श्रद्धेय नरेश गौतम जी (अब अध्यक्ष भी)। 300×250 वर्ग फुट टेंट, 20×20×40 स्टेज, ट्रस पिलर मंच, सोफे, कवर कुर्सियाँ, कारपेटिंग, आकर्षक मुख्य द्वार तथा 500 मीटर दायरे में 2 स्वागत द्वार (पंचशील झंडे)।

अन्य व्यवस्थाएँ

कठोर अनुशासन

समिति ने संकल्प लिया कि सभी सदस्य कठोर अनुशासन में रहकर उच्च मापदंड स्थापित करेंगे। दिशा-निर्देशों का पालन दायित्व था; अनुशासनहीनता पर कठोर कार्रवाई की बात कही गई। अधिकतर सदस्यों ने ईमानदारी से पालन किया।

वॉलिंटियर एवं बस प्रबंधन

100 से अधिक वॉलिंटियर; 15 को वॉकी-टॉकी। गेट, ग्राउंड, पार्किंग, मंच के बीच तालमेल।

₹200 फिक्स कलेक्शन बुक से सैकड़ों गाँव से सामूहिक बस। महिलाओं-बच्चों की भागीदारी लगभग 60%। पंचशील झंडे व पटके वितरित।

“ग्रेटर नोएडा बहुत धनी शहर है… आपको दान देने की आवश्यकता नहीं; बस महिलाओं और बच्चों के साथ सुरक्षित पहुँचें।”

निष्कर्ष

25 दिसंबर 2016 को बहुजन स्वाभिमान दिवस के रूप में आयोजित दूसरा उत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।